झांसी। श्री रामनाथ गेड़ा हाल मनु बिहार में आयोजित गहोई गौरव महिला विंग की बैठक में संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेडा, संस्था अध्यक्ष जुगल किशोर सेठ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अध्यक्षता करते हुए महिला विंग अध्यक्ष वंदना पहारिया ने बताया कि विगत 10 वर्षों से झांसी के गहोई समाज के लिए गहोई गौरव महिला विंग प्रतिभा उत्सव का आयोजन करती आ रही है। इसी श्रृंखला में इस वर्ष भी 24 दिसंबर (मंगलवार ) को आशीर्वाद गार्डन से दोपहर 3:30 से रात्रि 8:00 तक प्रतिभा उत्सव आयोजित कर रही है। उत्सव में गहोई समाज के बच्चे एवं महिलाएं प्रतिभाग करेंगे l इसके लिए मुख्य कार्यक्रम संयोजिका प्रीति मिलन गुप्ता एवं अर्चना गुप्ता को बनाया गया है।
प्रीति गुप्ता ने बताया की दोपहर 3:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से होगा इसके पश्चात दोपहर 4 बजे सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता महिलाओं के लिए आयोजित की जाएगी जिसकी कार्यक्रम संयोजिका कल्पना सेठ एवं सपना डेंगरे होंगी। शाम 5:00 बजे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी जिसके लिए प्रथम वर्ग 5-9 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित होगा इसकी कार्यक्रम संयोजिका नंदिता रूसिया, कुमकुम गुप्ता को बनाया गया। द्वितीय वर्ग 10- 15 वर्ष के बच्चों के लिए होगा इस फैंसी ड्रेस की कार्यक्रम संयोजक रचना रावत एवं प्रीति अमित सेठ को बनाया गया। इसके पश्चात शाम 6:00 बजे वेडिंग डेकोरेशन थीम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसकी संयोजिका सीमा ब सैया एवं प्रियंका सरावगी होंगी।
इसके पश्चात गहोई महिला ग्रुप डांस का रंगारंग आयोजन किया जाएगा जिसमें मां -बेटी अथवा मां -बेटा अपने डांस की प्रस्तुति संयुक्त रूप से देंगे इसके लिए श्रद्धा गेडा एवं आराधना खांगट को संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम में सभी प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी को सम्मानित किया जाएगा।
संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेडा ने बताया कि गहोई प्रतिभा उत्सव समाज के लिए एक ऐसा उत्सव है जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करती हैं एवं दिनभर उक्त कार्यक्रमों का आनंद लेती हैं।
संस्था अध्यक्ष जुगल किशोर सेठ ने कहा कि महिलाओं के लिए गहोई गौरव एक मंच देता है जिसमें महिलाएं अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करती हैं और अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को सबके समक्ष प्रदर्शित करती हैं ऐसे छोटे-छोटे मंच ही महिलाओं को बहुत आगे ले जाते हैं।
पूर्व अध्यक्ष इंजी सतीश सेठ ने कहा कि आज महिलाएं अपने आप में सशक्त हैं एवं स्वावलंबी है गहोई गौरव विगत 10 वर्षों से इस तरह के आयोजन समाज की महिलाओं के लिए करता आ रहा है इसके लिए महिला विंग एवं उनकी पूरी टीम को बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएं। बैठक मे अमित सेठ सर जी, के डी गुप्ता, रविंद्र रूसिया , राजेश चंद्र गुप्ता , संजीव पहारिया, गोपाल मर, अलका गैडा, नीता सेठ, आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कार्यक्रम संयोजक अर्चना गुप्ता ने एवं आभार महिला विंग सचिव रेनू नगरिया ने व्यक्त किया।