आरपीएफ व क्राइम विंग, जीआरपी ने चैकिंग के दौरान पकड़ा
झांसी। ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ स्टेशन पोस्ट, क्राइम विंग ने वीजीएलजे स्टेशन के पी.एफ 2-3 के ऊपर जीआरपी ब्रिज से एक व्यक्ति को एक अदद सूटकेस में अवैध अंग्रेजी शराब की 12 बोतल (फुल 750 ml) मैजिक मोमेंट ग्रीन, वोदका (यू.टी. चंडीगढ़ मार्का) अनुमानित कीमत 14,000/- एवं 1,24,165 रुपए नगद के साथ पकड़ कर विधिक कार्यवाही की गई।
23 सितंबर को रे.सु.ब.पोस्ट वीजीएलजे, क्राइम विंग झांसी व जीआरपी झांसी द्वारा चेकिंग के दौरान वीजीएलजे स्टेशन के पी.एफ. 2-3 जीआरपी ब्रिज के ऊपर से एक व्यक्ति को एक अदद सूटकेस में नाजायज शराब 12 बोतल (फुल 750 ml ) मैजिक मोमेंट ग्रीन, वोदका (यू.टी. चंडीगढ़ मार्का) व नगदी 1,24,165/- रुपए (एक लाख चोबीस हजार एक सौ पैसठ) के साथ पकड़ा गया।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति वेणुगोपाल निवासी के.वी. थोट्टेक्टट हाउस नजदीक केवीपीओ पूराण ट्टुकडरा थाना बैरामंगलम, थ्रिस्सूर केरला द्वारा बताया कि वह उक्त शराब को कम दाम में चंडीगढ़ से खरीदकर केरल प्रदेश में ले जाकर अधिक दामों में बेचकर मुनाफा कमाता हैं। ट्रेनों में अधिक चैकिंग होने के कारण ट्रेन बदलने के लिए झाँसी स्टेशन उतरा था, कि पकड़ा गया।आरोपी के खिलाफ थाना जीआरपी झांसी में धारा 63 आबकारी अधिनियम* पंजीकृत कराया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम
रे.सु.ब. पोस्ट वीजीएलजे
1. आ. विकास व्यास
2. आ. दशरथ सिंह
क्राइम विंग (D&I), झाँसी
1. आ. सुरेन्द्र सिंह बिष्ट
2. आ. गुरमीत सिंह
जीआरपी झांसी
1. उ.नि. बृजेन्द्र सिंह