झांसी। जिले के मोंठ थाना क्षेत्र में हाईवे पर शादी के कार्ड बांटकर बाइक से घर लौट रहे दूल्हा और उसके मामा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दूल्हे की मौत हो गई जबकि मामा की हालत गम्भीर बनी हुई है।

जनपद के मोंठ थाना क्षेत्र में हाईवे पर विगत सायं बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें थी। जिसमें एक की मौत हो गई थी जबकि दूसरे की हालत गम्भीर थी। जिसे उपचार के लिए मोंठ समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।

पोस्टमार्टम घर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय अमित वंशकार पुत्र ग्यासी वंशकार निवासी सेंवड़ा जिला दतिया मध्य प्रदेश के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार अमित की पानीपुरी का ठेला लगाता था। उसकी 26 अप्रैल को शादी थी। शादी के कार्ड वितरित किए जा रहे थे और तैयारियां चल रही थीं। इस दौरान अमित अपने मामा के साथ दूसरे मामा को शादी के कार्ड देने के लिए बाइक लेकर मोंठ गया था। शादी के कार्ड देने के बाद दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वह मोंठ थाना क्षेत्र में पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और अमित की मौत हो गई। इस घटना क्रम से विवाह घर में मातम पसरा हुआ है।