नर्सिंगहोम में मरीज़ की मौत पर भड़के परिजनों का हंगामा 

0
61
Oplus_16908288

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्रांतर्गत मेडिकल कॉलेज के सामने कमला अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम में उपचार में लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा काट दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा एवट मार्किट निवासी रिजवाना पत्नी नफीस की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे 4 जुलाई को कमला अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि जांच के दौरान अस्पताल वालों ने बताया कि रिजवाना को पित्त की थैली में पथरी है, उसका ऑपरेशन होगा। रिजवाना को अस्पताल में ही भर्ती कराया गया ओर उसका ऑपरेशन 6 जुलाई को होना था। परिजनों का कहना है 6 जुलाई की शाम को 5 बजे अस्पताल कर्मी रिजवाना को ऑपरेशन थियेटर में ले गए लेकिन कई घंटे बाद भी उसे वापस वार्ड में नहीं लाए। काफी पूछताछ करने के बाद आईसीयू में रात नौ बजे परिजनों को रिजवाना के पास जाने दिया लेकिन वह बेहोश थी। आज सुबह अस्पताल वालों ने बताया कि रिजवाना की मौत हो गई।

मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश पैदा हो गया। उन्होंने हंगामा करते हुए बबाल करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि अस्पताल कर्मियों ने इलाज ऑपरेशन के दौरान गलत इलाज से उसकी मौत हो गई। सूचना पर विश्वद्यालय चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ओर हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here