Oplus_131072

झांसी। रेलवे द्वारा सूचित किया गया है कि भारतीय सेना द्वारा सागर मप्र में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेल द्वारा ग्वालियर, भिंड, मुरैना से सागर तक भर्ती स्पेशल विशेष गाड़ी चलाई जा रही है।

भर्ती स्पेशल गाड़ी की जानकारी निम्नवत है:

1. 5 जनवरी 2025 को भर्ती स्पेशल गाड़ी ग्वालियर से सुबह 07.20 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी दतिया (08.30/08.35), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (10.00/10.05), आगासोद (13.05 बजे) होते हुए 15.10 बजे सागर पहुंचेगी।

2. 6 जनवरी 2025 को भर्ती स्पेशल गाड़ी भिंड से सुबह 06.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी ग्वालियर (07.15/07.20बजे), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (10.00/10.05बजे), आगासोद (13.05 बजे) होते हुए 15.10 बजे सागर पहुंचेगी।

3. 9 जनवरी 2025 और 10 जनवरी 2025 को भर्ती स्पेशल गाड़ी मुरैना से सुबह 06.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी ग्वालियर (07.15/07.20बजे), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (10.00/10.05बजे), आगासोद (13.05 बजे) होते हुए 15.10 बजे सागर पहुंचेगी।