वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की स्मृति संजोने का अनूठा प्रयास 

0
110

झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई स्मृति संजोने और उनका नाम हमारी यादों में हमेशा जीवित रहे इसके लिए सनातन एकता महासमिति के द्वारा एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए जनपद में सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल, कार्यालयों, व्यापारियों के प्रतिष्ठान आदि स्थानों पर महारानी लक्ष्मीबाई का चित्र भेंट किया जा रहा है तथा स्वयं भी जाकर कार्यालय में उनके चित्र लगायें जा रहे हैं l

महासमिति द्वारा बताया गया है कि समिति का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि पूरे विश्व में झांसी का नाम रोशन करने वाली वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के नाम से झांसी जानी जाती है झांसी को बचाने के लिए उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। उनका चित्र हर सरकारी, गैर सरकारी विद्यालय, कार्यालय, व्यापारियों के प्रतिष्ठानों तथा हर घर में होना चाहिए। इसी के उद्देश्य से सभी पदाधिकारी रानी लक्ष्मीबाई का चित्र वितरण करने का कार्य कर रहे हैं।

समिति के पदाधिकारी विनोद अवस्थी ने बताया कि आज क्राइस्ट द किंग कॉलेज के फादर सहया नाथन एवं सभी स्टाफ को रानी लक्ष्मीबाई का चित्र भेंट किया है और स्कूल के द्वारा समिति को सम्मानित कर इस कार्य की प्रशंसा की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी एसएसपी तथा सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय जाकर समिति के लोगों ने लक्ष्मीबाई का चित्र भेंट किया था जो उनके कार्यालय में लगा है। समिति लगातार इस अभियान को जब तक चलाती रहेगी तब तक हर जगह महारानी लक्ष्मीबाई की चित्र या मूर्ति स्थापित नहीं हो जाती। इस दौरान-पुरूषोत्तम स्वामी ,पीयूष रावत, जयदीप खरे, प्रभात शर्मा, पवन गुप्ता ,आनंद रवि, रामकुमार मिश्रा, राजीव तिवारी आदि उपस्थित रहे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here