• वर्षा में आकाशीय बिजली कड़कने से मकान धराशायी
    झांसी। जनपद के कस्बा रक्सा में विवाह घर में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब वर्षा के साथ ही आकाशीय बिजली कड़कने से खपरैल का मकान धरासाई हो गया और विवाह की खुशियां मलवे में दफन हो गयीं। इस घटना में घर में मौजूद महिलायें व बच्चे घायल हो गये।
    रक्सा थाना क्षेत्र के राम मन्दिर के पास मोहल्ला निवासी भरत सिंह का खपरैल का मकान है। भरत सिंह के भाई प्रशान्त की बारात १६ अपै्रल को छतरपुर गई थी। जिसमें शामिल होकर परिवार के लोग व रिश्तेदार आदि गये थे। घर में भरत सिंह की पत्नी किरन, अन्य महिलायें व बच्चे थे। चूंकि १६ अपै्रल की देर शाम से ही बरसात होने लगी थी, इसलिए महिलायें खपरैल वाले घर में गाना बजाना कर रही थी। सारी रात हुई बरसात से खपरैल के घर में पानी रिसने लगा। जिससे दीवारों में नमी आ गई और वर्षा के दौरान जैसे ही आकाशीय कड़कड़ाई खपरैल सहित मकान धरासायी हो गया। इसके कारण मलवे में दबकर कमरे में मौजूद किरन, शांति, रामप्यारी, खुश्बू, सुशीला, चांदनी, विशाल, भूरी, प्रमोद कुमारी, कमलेश जमुना बाई आदि घायल हो गई। इस घटना से विवाह घर में खुशियां काफूर हो गयीं और महिलाओं की चीख सुन आस पड़ोस के लोग मदद के लिए दौड़े। सभी मिल कर मलबे से महिलाओं को निकालकर अस्पताल ले गये। जहां उनका उपचार हुआ।