झांसी । उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उ0प्र0 लखनऊ द्वारा सेवा अभिलेख एवं शौर्य के आधार पर उत्साहवर्धन के लिए झांसी जनपद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह सहित 10 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा चिंह प्रदान किये हैं। डीआईजी झांसी केशव कुमार चौधरी ने पदक हासिल करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को आज बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
झांसी परिक्षेत्र के तीनों जनपदों (झांसी, ललितपुर और जालौन) के पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को यह पदक प्रदान किये गये हैं। झांसी एसएसपी सुधा सिंह को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्लैटिनम से सम्मानित किया गया है।
वहीं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह झांसी ना़ पु़ निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी एवं जालौन के विजय कुमार पाण्डेय के साथ साथ ललितपुर के ना़ पु़ उ़ नि़ अनिल बाबू तथा झांसी के उ़ नि़ अभिसूचना सुरेश चंद्र और स़ पु़ मुख्य आरक्षी रामनिवास को प्रदान किया गया है।
पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर ललितपुर के ना़ पु़ निरीक्षक रमेश चन्द्र मिश्रा, ललिपुर के ना़ पु़ निरीक्षक जनार्दन यादव और ललितपुर के ही ना़ पु़ उ़ नि़ अतुल तिवारी के साथ झांसी ने ना़ पु़ उ़ नि़ भुवनेश्वर को प्रदान किया गया है।