झांसी। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा झांसी मंडल के झांसी कानपुर खंड के पारीछा – चिरगांव रेलखंड का सघन दौरा किया गया | निरीक्षण का उद्देश्य खंड की संरक्षा सुनिश्चित के साथ चल रहे विकास कार्य का अवलोकन रहा। संरक्षा निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सेफ्टी इंस्पेक्शन में पारीछा – चिरगांव खंड के साथ ही इंजिनियरिंग समपार फाटक संख्या 133/E का भी जायजा लिया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान संरक्षा कार्य में लगे रेलकर्मियों से बात चीत की और उनके ज्ञान की परख ली। साथ ही उन्हें श्रेष्ठ कार्य निष्पादन हेतु प्रोत्साहित किया। ट्रैक किनारे के स्क्रैप और अन्य परिसंपत्तियों के प्रॉपर निष्पादन हेतु निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने समपार फाटक के साथ ही ट्रैक की गुणवत्ता को सुरक्षित रेल संचालन के लिए अति महत्पूर्ण बताया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ट्रैक मरम्मत से जुड़े कर्मियों को संरक्षित रेल गाड़ियों के संचालन हेतु काउंसल भी किया गया। टर्न आउट, कर्व के साथ अपने निरीक्षण में संरक्षा पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(मध्य) कपिल गोयल सहित अन्य अधिकारीगण व स्टाफ उपस्थित रहे।