झांसी। थाना प्रेमनगर में तैनात उप निरीक्षक एवं हेड मुहर्रिर के मध्य हुए वाद विवाद, गाली गलौज के दौरान उप निरीक्षक द्वारा आवेश में आकर हेडमुहर्रिर की कनपटी पर पिस्टल तान देने को लेकर मचे हंगामे में आज नया जब एस एस पी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।

दरअसल, थाना प्रेमनगर में 6 जून को उप निरीक्षक अंकित सिंह कुशवाह चौकी प्रभारी नैनागढ़ थाना प्रेमनगर द्वारा दबिश हेतु जाने के लिए हे0कां0 बादाम सिंह थाना प्रेमनगर से पुलिस बल उपलब्ध कराने हेतु कहा गया तो हे0मु0 बादाम सिंह द्वारा पुलिस बल उपलब्ध कराने से मना किया गया जिस पर दोनों आपस में अनावश्यक बहस, वाद-विवाद, गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान आवेश में आकर उ0नि0 अंकित सिंह कुशवाह द्वारा अपनी सर्विस पिस्टल हे0मु0 बादाम सिंह के उपर कॉक कर कनपटी पर रख दी थी। इससे सनसनी फ़ैल गई थी। इस घटनाक्रम के थाना परिसर से बाहर निकलने पर अधिकारियों के संंज्ञान में यह मामला आ गया। एस एस पी के आदेश पर इसकी जांच क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की गयी। जांच सें आरोप सही पायी गये तथा उ0नि0 अंकित सिंह कुशवाह व हे0मु0 बादाम सिंह द्वारा पुलिस विभाग की छवि धूमिल कर अपने पदेन दायित्वों के विपरीत कार्य करने सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी द्वारा दोनों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है तथा  विभागीय जांच प्रचलित है ।