झांसी। आईटेक्स यूपी १०० मुख्यालय लखनऊ से जनपद झांसी को आवंटित २० दो पहिया पीआरवी वाहनोंं हेतु उपलब्ध कराये क्राइमसीन किट बैगों को पीआरवी कर्मियों को डा. ओपी सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वितरित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने क्राइमसीन किट के प्रयोग की विधि के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान राहुल मिठास पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण/नोडल अधिकारी यूपी १०० झांसी, महाराज सिंह तोमर प्रभारी निरीक्षक यूपी १००, प्रभारी मीडिया सेल, बालेन्द्र सिंह उप निरीक्षक परिवहन यूपी १००, उप निरीक्षक सत्यभान सिंह, उप निरीक्षक जहीर अहमद, एएन सिंह महिन्द्रा ट्रेनर व मुख्य आरक्षी किन्नर लाल यूपी १०० झांसी मौजूद रहे।