परिवार शादी में इंदौर गया, चोरों ने ताले तोड़ लाखों का माल उड़ाया

0
149

झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद कालोनी में सूने मकान के ताले तोड़ कर चोर लाखों का माल उड़ा कर रफूचक्कर हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।

विवेकानंद कॉलौनी सिविल लाइन झांसी निवासी पवन कुमार गुप्त 06 जुलाई की रात्रि अपने मौसा के बेटे की शादी में शामिल होने सपरिवार इंदौर मप्र गया था। 07 जुलाई को 1.17 बजे उसकी काम वाली बाई रामकुमारी निवासिया सिमराहा थाना बबीना जिला झांसी ने उसके पड़ोस में रहने वाले चाचा विनोद कुमार गुप्ता के घर से उसके मकान की चाबी ली और साफ-सफाई बर्तन झाडू करने के उपरांत 02:11PM पर चाबी वापस देकर चली गई।

08 जुलाई की सुबह लगभग 10 बजे काम वाली बाई रामकुमारी ने उसके घर के गेट खुले देखे तो उसने चाचा के घर जानकारी दी क्योंकि उसे पता था कि पवन कुमार गुप्ता 03 दिन बाद लौटेगा। खबर पाकर उसके चाचा व उनके पुत्र ने पवन को सूचित किया, तुरन्त मौके पर गये व 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तुरन्त मौके पर चौकी इंचार्ज इलाईट चौकी मय अन्य पुलिसकर्मी के आये और घटना स्थल का वीडियो बनाया।

सूचना पाकर पवन कुमार तुरन्त इन्दौर से सपरिवार झॉसी रवाना हो गया और 09 जुलाई को सुबह झॉसी पहुँचा तथा घटना की तहरीर थाने में दी। पवन ने बताया कि उसके पास घटना के समय 07/08 जुलाई की रात्रि को गली की सी०सी०टी०वी० फुटेज है। जिनमें एक लड़का पूरी रात समय 02:15AM से 03:45AM तक मौहल्ले में आता जाता नजर आ रहा है।

उन्होंने बताया कि चोर उसके घर के तीन दरवाजों व अलमारियों व लॉकर के लॉक तोड़ कर उसकी मां व पत्नी के जेवरात जिनमें सोने के बाजूबंद, लम्बा हार सेट मय कान के झुमके, एक छोटा हार सेट मय कान के झुमके, एक नग जड़ा पेंडिल, एक जोड़ी कान के टॉप्स, एक जोड़ी झुमकी, एक जोडी कान चैन, 1 ग्राम सोना, एक चैन कुल सोना बजनी लगभग 220 ग्राम व चॉदी की 9 जोड़ी पायल, 10 जोड़ी बिछिया, कुल बजनी लगभग 500 ग्राम, व नगद लगभग 60 हजार रूपये जिनमें एक 10 की, एक 20 की व एक 100 के नोटों की नई गड्डीयॉ व शेष 500/-रू0 के नोट शामिल है, चुरा ले गये है।

पवन का कहना है कि मोहल्ले में कई घरों के बाहर लगे सी०सी०टी०वी० कैमरे के फुटेज की जाँच की जाये तो चोर की पहचान हो सकती है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here