Oplus_131072

झांसी। भारतीय मजदूर संघ जिला झांसी से संबद्ध आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की कार्यसमिति का गठन संभाग प्रमुख श्रीकांत अवस्थी के आतिथ्य, विभाग प्रमुख चंद्र कांत चतुर्वेदी की देखरेख और जिला अध्यक्ष वेद पुरोहित की अध्यक्षता में हुआ।

कार्यकारिणी में ज्योत्सना सिंह को अध्यक्ष. कल्याणीदेवी को कार्यकारी अध्यक्ष, गीता वर्मा और स्नेहलता को उपाध्यक्ष, रीना देवी को महामंत्री, ललिता और रामकुमारी को संयुक्त मंत्री, जय देवी को संगठन मंत्री और उमा गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर श्रीकांत अवस्थी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की प्रमुख मांग आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलवाने की है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सोनी दुबे, अनिल कुमार तिवारी, हेमंत विश्वकर्मा, आर के ठाकुरानी, ज्योति मिश्रा, महेश कुमार नगाइच, अवधेश कुमार सक्सेना आदि उपस्थित रहे।