पारम्परिक शिव बारात की तैयारियों पर चर्चा
झांसी। सर्किट हाउस में 26 फरवरी को महा शिव रात्रि के पर्व पर आयोजित होने वाली पारम्परिक विशाल शिव बारात को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा के मुख्य आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में शिव बारात को भव्य बनाने सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुई।
विधायक रवि शर्मा ने कहा भगवान शिव की बारात की शुरुआत झांसी में मड़िया महादेव मंदिर को मुक्त करने के उद्देश्य से की गई थी। अनेकों विपरीत परिस्थितियों व कठिनाइयों को झेलते हुए यह बारात झांसी का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बन गई है इसमें हर उम्र वर्ग जाति का व्यक्ति बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करता है। इस बार भी इस पारंपरिक शिव बारात की भव्यता बरकरार रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
बारात को विशाल रूप प्रदान करने वाले राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया ने कहा की विशाल शिव बारात इस बार नए बनाए गए रास्ते से जाएगी शिवरात्रि के पहले प्रयास किया जा रहा है कि सड़क डालने का काम और गेट बनने का काम संपूर्ण हो जाए।व्यापारी नेता संजय पटवारी व विजय जैन ने कहा कि व्यापारी जगह-जगह शिव बारात का भव्य स्वागत करेंगे, मन्नी सरदार, अभिषेक साहू ने बारात की व्यवस्था में सहयोग करने की बात की। बारात को भव्य स्वरूप देने के सुझाव विनोद अवस्थी, जयदीप खरे, अमित सिंह जादौन, परंताप शर्मा आदि ने दिए।
इस अवसर पर अरविन्द पुरी कल्लू, मुकेश सहगल, मुकेश सोनी बंटी, विनीत खटीक, कमल सहगल, अनूप सहगल, अन्नू गुप्ता हवेली, राकेश पलया, सूर्य प्रकाश अग्रवाल, मनमोहन गेंडा, सुशीला गोकुल दुबे पार्षद, मंडल अध्यक्ष मोनू शिवहरे, अभिषेक जैन पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुज नीखरा ंमंडल अध्यक्ष सिविल लाइन, निर्मल कुशवाहा प्रेमनगर मंडल अध्यक्ष, नागेन्द्र पाल, पंकज शुक्ला, कपिल बिरसैनिया, मनीष रावत, अरपेश शर्मा, दीपक वर्मा, राहुल निबोरिया, अभिषेक, अर्जुन पुरूकेष, अमर सिद्ध, टिंकल परिहार, टोनी गोदवानी, विशाल ठाकुर, अतुल मिश्रा, विकास अवस्थी बजरंग दल, राहुल कुशवाहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व राष्ट्रभक्त संगठन के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। संचालन अंचल अरजरिया ने व आभार शिक्षक विधायक एमएलसी डॉ बाबूलाल तिवारी ने व्यक्त किया।