Oplus_16908288

एक लाख से अधिक अनुयायियों के भाग लेने की संभावना, तैयारियों पर चर्चा 

झांसी। 9 वां राष्ट्रीय बौद्ध महा सम्मेलन वीरांगना की नगरी झांसी में 23 फरवरी को मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें आमंत्रित मुख्य अतिथि गण में डॉ भीमराव यशवंत राव अम्बेडकर मुंबई, चीफ जस्टिस केजी बाला कृष्णन, गगन मालिक अभिनेता, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद गौतम, डॉ आरएस पटेल एवं 12 देशों के उपासक हैं। इसमें बुंदेलखंड के सभी 15 जिलों में आमंत्रण भेजे गए हैं, इस सम्मेलन में एक लाख से अधिक अनुयायियों के भाग लेने की उम्मीद है।

सम्मेलन की महत्वपूर्ण तैयारी हेतु रविवार को राजकीय संग्रहालय झांसी में बैठक आयोजित की गई जिसमें भंते सुमित रतन द्वारा राष्ट्रीय बौद्ध महा सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारी हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। जिन्होंने इस कार्यक्रम में तन, मन, धन से समर्पित होकर कार्य किए उनके नाम को अलिखित किये एवं क्या क्या कार्य शेष रह गए हैं उनके ऊपर भी प्रकाश डालते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा की।

इस दौरान मीडिया से रू-ब-रू होते हुए पूर्व विधायक सतीश जतारिया ने सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए बताया कि सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और वीरांगना की धरा से भारत देश ही नहीं विश्व में संदेश जाएगा। प्रागीलाल राजन व मनोहर लाल कुशवाहा जानकी हॉस्पिटल ने भी सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मीटिंग की अध्यक्षा ऊषा बौद्ध ने की। इनके अलावा अनेक गणमान्यों ने अपने अलग अलग व्यस्था सहयोग के लिए बात रखी। जिसमें बुद्धि रतन, डॉ भगीरथ, रि . आरएस कुशवाहा, इ. बिहारी लाल कुशवाहा, एड अनिल कुमार, सुख देव, पार्षद ग्यादीन कुशवाहा, पूर्व सहायक कुल सचिव मनीराम वर्मा, अतर सिंह बौद्ध, पूर्व चीफ इ शोभा राम भास्कर आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में हर्ष एवं खुयश की संगीत पार्टी के द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए।