झांसी। रेल प्रशासन द्वारा बताया गया है कि 26 अप्रैल से नैरो गेज की रेल सेवाओं को सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया जायेगा। ज्ञातव्य हो कि 08 अप्रैल को ग्वालियर शेयोपुरकलां नैरो गेज रेलखंड पर किमी संख्या 1268/1 पर स्थित सुमावली ब्रिज जो की सुमावली स्टेशन के पास है, डैम से छोड़े गए पानी के कारण अत्यधिक पानी बहाव से उक्त ब्रिज को क्षति पहुंची थी। सके कारण उक्त रेलखंड पर संरक्षा दृष्टि से रेल यातायात बंद कर दिया गया था। रेल मंडल के अभियंताओं के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में ब्रिज का अनुरक्षण तय समय सीमा के अंदर लिया गया है।