झांसी। शिव विवाह समारोह के अंतर्गत दूल्हे को तेल चढ़ाने की परम्परा आज भक्तों द्वारा विधि-विधान से निभाई गई। इसके तहत मडिया महादेव मंदिर पर भोलेनाथ को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तेल अर्पित किया गया।
विधि विधान पूर्वक मुख्य पुजारी रामेश्वर उपाध्याय, आचार्य पुष्पेंद्र मिश्रा ने भगवान का अभिषेक करने के उपरांत भव्य तरीके से तेल का लेपन किया गया। प्रमुख रूप से पूजन में राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया सपत्नीक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।इस मौके पर रामकुमार मिश्र झललन महाराज, कल्प महाराज, पंडित वासुदेव, पंडित विनोद समाधिया, महेश समाधिया, शिवानी झा, वंशी झा, मुस्कान सहित दर्जनों की संख्या भक्तगण मौजूद रहे।
इस दौरान बताया गया कि परम्परा अनुसार म़गलवार 25 फरवरी को दोपहर में भगवान को हल्दी अर्पित की जाएगी एवं महा अभिषेक का कार्यक्रम होगा।














