सकारात्मक रुख से समस्याओं व बहाली का मार्ग प्रशस्त होने की संभावना

झांसी । NCRES कारखाना प्रतिनिधियों के द्वारा प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर प्रयागराज से भेंट कर कारखाना कर्मियों की प्रमुख समस्याओं से अवगत करा कर निराकरण की अपेक्षा की।

प्रतिनिधि मण्डल ने आयुर्वेदिक तथा होम्योपैथिक औषधालयों की जर्जर अवस्था को देखते हुए एक ऐसे अत्याधुनिक औषधालय का निर्माण कराया जाए जिसमें उपचार कक्ष, परामर्श क्षेत्र, फार्मेसी और रोगी वार्ड सहित पंचकर्म सामान्य चिकित्सा ENT तथा नेत्र विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हों | वर्कशॉप में महिला कर्मचारियों की अधिक संख्या को देखते हुए एक महिला डॉक्टर की नियुक्ति करने पर जोर दिया।

इस दौरान बताया गया कि वर्कशॉप झांसी की समस्याओं को लेकर 1 तथा 2 जून 2022 को वर्कशॉप के हजारों कर्मचारियों तथा प्रशासन के बीच हुए विवाद में कुछ कर्मचारियों को रेल सेवा से हटा दिया गया है। इसके चलते संबंधित कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी की समस्या सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि वर्कशॉप के कुशल प्रशासक अजय कुमार श्रीवास्तवा के कुशल प्रबंधन/ नेतृत्व के कारण वर्कशॉप के इन्हीं हजारों कर्मचारियों ने जनवरी 2025 में 1001 बैगन का आउटर्टट देकर 129 वर्षों के सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है जो अविश्वसनीय तथा अकल्पनीय है। इन्हीं हजारों कर्मचारियों की मांग है कि उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए रेल सेवा से हटाए गए उन सभी कर्मचारियों को बहाल किया जाए जिसे उनके परिवारों का बेरोजगारी का संकट दूर हो सके|

वर्कशॉप के बढ़ते हुए आउटर्टन के कारण शंटिंग के दौरान गेट के दोनों और अत्यधिक भीड़ जमा हो जाती है जिससे राहगीरों के साथ-साथ वर्कशॉप के कर्मचारियों को ड्यूटी पहुंचने में काफी लेट होना पड़ता है तथा कभी-कभी सायंकाल में घंटों जैम में फंसने के कारण घर पहुंचने में काफी समय हो जाता है। इस स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों का विशेष आग्रह है कि हाट के मैदान से डीजल शैड के गेट तक ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए|

बढ़ते हुए आउटर्टन को देखते हुए कर्मचारियों तथा अधिकारियों की शारीरिक एवं मानसिक थकावट से निजात हेतु वर्कशॉप झांसी CMLR, RCNK तथा स्टोर के लगभग 4000 कर्मचारियों के लिए ऐसे स्टेडियम का निर्माण कराया जाए जिसमें इंडोर तथा आउटडोर गेम्स हो सके|

प्रतिनिधि मंडल को PCME के द्वारा सभी समस्याओं पर सकारात्मक रुख मिला | PCME के द्वारा कारखाना कर्मचारियों के लिए स्पोर्ट कंपलेक्स, सुपरवाइजर्स के लिए क्लब जल्द से जल्द बनवाने एवं नौकरी से निकले गए कर्मचारी बी.के साहू को जल्द से जल्द सेवा पर लेने का आश्वासन दिया |

इस मौके पर सचिव इंद्रविजय सिंह, संजीव नायक अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास, ए.के.चिश्ती, राम नगीना यादव, अजय वर्मा, तिलक सिंह, संजीव कुमार, सुधीर साहू, विनय अग्रवाल, रजत मौर्य, अजय चौहान, विमलेश पांडे आदि सभी मौजूद रहे |