डीआरएम कार्यालय पर एनसीआरईएस का प्रदर्शन व सभा
झांसी। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन के आव्हान और नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज संघ के महामंत्री आर. पी. सिंह के निर्देश पर झांसी मण्डल में भी मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं मण्डल सचिव राम कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन एवं द्वार सभा कर 15 सूत्रीय ज्ञापन अपर मण्डल रेल प्रबंधक को सौंपा और अनुरोध किया कि इसे रेल बोर्ड को भेज दिया जाए।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष वीजी गौतम ने कहा कि एनपीएस के प्रावधान से भी अहितकर यूपीएस में दिए गए प्रावधान हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन में दिए गए प्रावधानों से कम, हमें कुछ भी मंजूर नहीं है। उन्होंने नई परिसंपत्तियों के लिए नए पदों के सृजन की मांग करते हुए पदों के सरेंडर पर अविलंब रोक लगाने की मांग की।
मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कर्मचारियों से संघर्ष का आव्हान किया। मण्डल सचिव राम कुमार सिंह ने यूपीएस में दिए गए नियमों की चर्चा करते हुए कि यह कर्मचारी द्वारा अपनी सेवाकाल में वेतन + डी ए का 10% प्रतिमाह जो जमा किया जा रहा है, उसे भी कर्मचारी को वापिस नहीं किया जा रहा है।
सभा में विवेक चड्ढा, अशोक त्रिपाठी, महेन्द्र सेन, एस. के. सिंह , इंद्र विजय सिंह, राघवेन्द्र तिवारी, के एस शुक्ला ने विचार व्यक्त करते हुए सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों का विरोध किया। संचालन श्री संजीव नायक ने किया।
प्रदर्शन में टी पी सिंह, एन के त्रिपाठी, एस के त्रिवेदी, दीक्षा गुर्जर, स्वीटी आनन्द, छाया, मनोज बघेल , संतोष तिवारी, कुलदीप राजपूत , जगदीश सेनिया, गजेन्द्र साहू, सुभाष बोस, मोहम्मद जाहिद, कामता साहू, घनश्याम श्रीवास, मोहम्मद करीम चिश्ती, सुनील राय, प्रेमचन्द मीना, ज्ञानेन्द्र सिंह, लोकेश श्रीवास्तव, प्रेम नारायण सहित सैकड़ों कर्मचारी सम्मिलित हुए। अन्त में मंडल उपाध्यक्ष विवेक चड्ढा ने आभार व्यक्त किया।