ननि नहीं उठवा रहा जलकुंभी का पहाड़, लक्ष्मी तालाब से जलकुंभी निकालने का काम एक सप्ताह से ठप्प 

0
24

लक्ष्मी तालाब से निकाली गई जलकुंभी हटवाई जाए

झांसी। पूर्व पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया कि लगभग एक माह से जलकुंभी लक्ष्मी तालाब से जलकुंभी समिति निकाल रही है। ठेका के समय नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त नगर निगम झांसी द्वारा कहा गया था कि आप जलकुंभी तालाब से निकालिए हम उसको नगर निगम झांसी के ट्रैक्टर व जेसीबी से अन्य कहीं डलवाएंगे पर आज तक समिति के द्वारा निकाली गई जलकुंभी को हटवाए जाने का कार्य नगर निगम द्वारा नहीं किया गया जिससे तालाब में एक सप्ताह से काम बंद है।

उन्होंने बताया कि इसके एक सप्ताह पूर्व भी जलकुंभी हटवाए जाने कार्य नहीं हो सका। इलेंटी मशीन का खड़े होने का व्यय समिति पर पड़ रहा है जिससे समिति को आर्थिक नुकसान हो रहा है नगर निगम उदासीन है। समिति अपने सदस्यों के सहयोग से जलकुंभी निकाले जाने का कार्य कर रही है। नगर निगम दो दिन जलकुंभी नहीं हटवाता है तो समिति कार्य करना बंद कर देगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here