स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन की जन चेतना हेतु झांसी रचेगा इतिहास
झांसी। 15 अप्रैल 2025 को एक ऐतिहासिक कार्य के लिए तैयार है। जिला जनकल्याण महासमिति झांसी एवं रानी झांसी फाउंडेशन झांसी के संयुक्त तत्वावधान में, झांसी की धरती पर एक लाख नागरिकों को मात्र 6 घंटे में हस्ताक्षर अभियान से जोड़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। यह प्रयास स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा, जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनचेतना जाग्रत करने हेतु किया जा रहा है।
यह महाअभियान मात्र एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि झांसी की जागरूकता, प्रतिबद्धता और जनशक्ति का प्रतीक बनेगा। इस पूरे जन अभियान को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं सिदेश्वर सिद्ध पीठ के पूज्य आचार्य पं. हरिओम पाठक जी, जिनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता सेवा के पथ पर अग्रसर हैं।
सिदेश्वर सिद्ध पीठ परिसर में हुई विशेष बैठक में अभियान के लिए 60 कोर्डिनेटर्स की जिम्मेदारी तय की गई है। ये सभी समर्पित कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान का संचालन करेंगे और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर झांसी को जन आंदोलन में बदलेंगे।
जिम्मेदारियाँ स्वीकारने वाले समर्पित कोर्डिनेटर्स हैं:
प्रतिमा ओझा,कन्हैया सोनी, सुषमा सिंह, राधा नीलम गुप्ता, आलोक शांडिल्य, रानी अंजुलता गुप्ता, हरप्रीत सिंह, प्रीतिका बुधोलिया, एम एल द्विवेदी, पुष्पा अनुरागी, संयोगिता नामदेव, दीपमाला व्यास, रचना शर्मा, अनुपम गुप्ता, लवीन मसीह, ममता सिंह, आर. एन. उपाध्याय, अशोक बिलगैयां, ओम प्रकाश सिंह, मयंक श्रीवास्तव, प्रतिमा ओझा, प्रतिभा शर्मा, बबीता ओझा, आर. एन. शर्मा, सौरभ जेजुरकर, पंकज झा, प्रभात यादव, संजय दुबे, सुनीता सिंह, अंजु शर्मा, मंजु शर्मा, धर्मेंद्र कारलेकर, कैलाश नारायण मालवीय, शारदा शर्मा, राजू शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, बी. पी. नायक, राजेन्द्र तिवारी, बी. एल. रावत, जोया खान, शिरोमणि शर्मा, हरीशंकर शर्मा, नीता सिंह माहौर, पूजा गुप्ता, अनिरुद्ध शर्मा, प्रिया शर्मा, दीपा तिवारी, मनीष मिश्रा, पृथ्वी राज सिंह, सतेंद्र कुमार तिवारी, अंजु गुप्ता,रीना झा, निकिता सक्सैना प्रतिभा सक्सेना,दीपमाला साहू, डॉ. प्रवीण गुप्ता, सुनीता रचना गौतम, धीरेन्द्र शर्मा, विशाल गुप्ता, रंजना शर्मा, संगीता जोशी, डॉ. प्रदीप सेन, डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. विज्ञान सिंह, मनीष साहू, कविता मिश्रा, विनोद शर्मा (बिल्लू पंडित), सुनीता सोनी,स्प्रहा श्रीवास्तव, रजनी वर्मा।
झांसी से निकलेगी एक नई प्रेरणा
– देश और दुनिया के लिए यह आयोजन झांसी तक सीमित नहीं रहेगा। इसका उद्देश्य है कि देश और दुनिया को यह संदेश जाए कि जब कोई नगर संकल्प लेता है, तो वह न सिर्फ स्वयं को बदलता है बल्कि औरों को भी प्रेरित करता है। झांसी इस आयोजन के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में एक नया वैश्विक आदर्श प्रस्तुत करेगी।
डा जितेन्द्र कुमार तिवारी ने कोर्डिनेटर बनने की अपील करते हुए कहा कि– चलिए इतिहास रचते हैं,जो भी व्यक्ति इस ऐतिहासिक अभियान में कोर्डिनेटर के रूप में स्वतः जिम्मेदारी लेना चाहते हैं, वह संस्था के सिटी कार्यालय – राधिका मंडपम के पास, ग्वालियर रोड, झांसी पर संपर्क कर सकता है या संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष एवं अभियान संयोजक डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी (मो. 9415055454) से सीधा संवाद कर झांसी का नाम विश्व पटल पर अंकित कराने में सहभागी बन सकता है । “यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, यह झांसी की चेतना का इतिहास बनेगा। हम सबका यह कर्तव्य है कि हम झांसी को एक आदर्श शहर बनाएं और भावी पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुंदर, और सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करें। 15 अप्रैल को इस ऐतिहासिक जन अभियान में शामिल होकर, इतिहास का हिस्सा बनें। संपर्क करें, भाग लें, और गौरव से कहें – ‘मैं झांसी से हूं’।”