झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के भीमसेन-गोविंदपुरी खंड पर स्थित एक पुराने स्टील गर्डर पुल के स्थान पर 5×7.15 मीटर पीएससी स्लैब डालने का कार्य किया जाना है l इस कार्य के दौरान ट्रेन संचालन निम्न प्रकार प्रभावित रहेगा।
प्रभावित यात्री गाड़ियाँ:
• गाड़ियाँ का रद्दीकरण (यात्रा आरम्भ तिथि अनुसार):
1. गाड़ी संख्या 54162 कानपुर – खजुराहो पैसेंजर (20.04.2025)
2. गाड़ी संख्या 54161 खजुराहो – कानपुर पैसेंजर (21.04.2025)
3. गाड़ी संख्या 01801 वीरांगना लक्ष्मीबाई – गोविंदपुरी पैसेंजर (21.04.2025)
4. गाड़ी संख्या 01802 गोविंदपुरी – वीरांगना लक्ष्मीबाई पैसेंजर (21.04.2025)
• नियंत्रित गाड़ियाँ (Regulated Trains – दिनांक 21.04.2025):
1. गाड़ी संख्या 12143 लोकमान्य तिलक – सुल्तानपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) (100 मिनट, झांसी मंडल में)
2. गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग – कानपुर एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन चलने )(90 मिनट, झांसी मंडल में)
3. गाड़ी संख्या 12173 लोकमान्यतिलक –मां बेला देवी धाम प्रतापगढ़एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन चलने ) 75 मिनट, झांसी मंडल में)
4. गाड़ी संख्या 64607 वीरांगना लक्ष्मीबाई – कानपुर (30 मिनट, झांसी मंडल में)
• पुनर्निर्धारित गाड़ी:
1. गाड़ी संख्या 64608 कानपुर – वीरांगना लक्ष्मीबाई पैसेंजर (21.04.2025):
अब 10:45 बजे प्रस्थान करेगी (पूर्व निर्धारित समय 09:05 बजे)
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व संबंधित तिथि की ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की वेबसाइट या एनटीईएस ऐप पर अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे को हुई असुविधा के लिए खेद है। यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा एवं संरचना की मजबूती के लिए किया जा रहा है।