Oplus_16908288

झांसी। जिले के रकसा थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की छात्रा 15 वर्षीय खुशी की लाश कमरे के अंदर पंखे पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। 8 वर्ष पहले खुशी की मां ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। छात्रा अपने दादा-दादी और बड़े भाई के साथ रहती थी। दादा-दादी घर के बाहर थे, जबकि भाई ट्यूशन गया था। थोड़ी देर बाद भाई लौटकर आया तो बहन फंदे पर लटकी हुई थी।

परिवार के लोग शव को फंदे से उतारकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर चुके थे। सूचना पर पहुंचे मामा ने हत्या का संदेह जताया और पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका का नाम खुशी (15) पुत्री अरविंद गुर्जर था। वह

रक्सा के पुनावली कलां निवासी अरविन्द गुर्जर की पुत्री खुशी की मौत को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। मृतका के मामा सतेंद्र गुर्जर ने बताया- मेरी बहन प्रियंका की शादी अरविंद गुर्जर से हुई थी। 2017 में बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। बहन का 17 वर्ष का बेटा देवेंद्र और 15 वर्ष की बेटी खुशी अपने दादा-दादी के पास रहते थे। 5 वर्ष पहले जीजा अरविंद ने दूसरी शादी कर ली। शुक्रवार रात को फोन आया कि खुशी ने फांसी लगा ली। तब वह लोग देर रात पुनावलीकलां गांव पहुंचे तब तक खुशी को फंदे से उतार लिया था। उसके अंतिम संस्कार करने की तैयारी थी। मामला संदिग्ध देख कर उसने पुलिस को सूचना दी। उसका आरोप है कि भांजी की हत्या की गई है।

उधर मृतका के दादा जगदीश गुर्जर का कहना है कि उसकी पोती कभी कभी अजीब तरह की हरकतें करती थी। जैसे किसी से बोलती नहीं थी और आंखों से आंसू आते थे। तब एक तांत्रिक को दिखाया तो पता चला कि पोती पर उसकी मां का साया आ जाता है। पिछले तीन दिनों से खुशी डिप्रेशन में थी। शुक्रवार को वह खेत पर था, पत्नी घर के बाहर धान की रखवाली कर रही थी। पोता देवेंद्र ट्यूशन गया था, जबकि पोती घर के अंदर थी। जब पोता ट्यूशन पढ़कर लौटा तो उसने अपनी बहन से खाना मांगा। मगर उसने कोई जबाव नहीं दिया। जब कमरे में अंदर जाकर देखा तो खुशी फंदे पर लटकी थी। नीचे उतारा तो उसकी मौत हो चुकी है।

फिलहाल पुलिस खुशी की मौत की वजह तलाश रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।