झांसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के झांसी आगमन के पूर्व समाजवादी पार्टी के झांसी जिलाध्यक्ष पर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने ओर घर में घुसकर मारपीट कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल आरोपों में कितनी सत्यता है, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत सूती मिल निवासी नीतू पत्नी मुकेश ने सीपरी थाना पुलिस को बताया की समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप से उनका जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। जिसमे पूर्व में दर्ज मुकदमे में राजीनामा न करने पर आए दिन वह और उसके गुर्गे धमकाते है। उसने आरोप लगाया की आज सुबह वह अपने परिवार के साथ घर पर मोजूद थी। तभी महेश कश्यप के गुर्गे हाथों में लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए और मारपीट करते हुए जमीन पर घटित कर बाहर निकाल कर पीटा, उन्होंने आरोप लगाया की समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष महेश कश्यप आया और धमकाते हुए बोला की पुराने मुकदमा में राजीनामा करो और दो लाख रुपया दो नही तो तुम लोगों को जान से खत्म कर देंगे। पुलिस पीड़ित के दिए गए शिकायती पत्र पर लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। इस मामले में महेश कश्यप का कहना है कि उन पर लगाए आरोप निराधार हैं। जिस समय की घटना बताई जा रही है उस समय वह घर पर मौजूद थे। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।