झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा भक्ति व आस्था के साथ एक होटल में देव दीपावली का कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया । देव दीपावली का हमारे शास्त्रों में विशेष महत्व है।
रजनी गुप्ता ने बताया कि कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और शुभ मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की विशेष पूजा का विधान होता है। इसे देव दिवाली भी कहा जाता है यानी वह दिन जब देवता स्वयं पृथ्वी पर आकर दीप जलाते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन आटे के दीपक जलाना अत्यंत फलदायी होता है। अगर व्यक्ति श्रद्धा से कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाए तो न केवल मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है बल्कि जीवन की दरिद्रता, दुख और बाधाएं भी दूर हो जाती हैं।
कार्यक्रम में निधि नगरिया, मीनू चावला, रजनी सेठ, सुनीता गुप्ता, दिव्या गुप्ता, सीमा तिवारी, कल्पना गुप्ता, ममता अग्रवाल, कुसुम साहू, रश्मि महेंद्रू, राम श्री गुप्ता, नेहा झा, रचना सोनी, अनीता वासुदेव इत्यादि शामिल हुए। सभी सदस्यों ने मिलकर दीपक जलाए तथा गणेश जी का आह्वान कर सभी के सुख समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम संयोजिका कल्पना गुप्ता ने सभी को सुंदर उपहार भेंट किया तथा अंत में महामंत्री निधि नगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।













