झांसी। वरिष्ठ पत्रकार बृजेश परिहार को भारतीय मीडिया महासंघ का झांसी जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र खरे के निर्देशन तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुल्तान आब्दी, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशि गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता एवं प्रदेश सचिव पुनीत श्रीवास्तव की संस्तुति पर की गई है।

नव-नियुक्त जिला प्रभारी बृजेश परिहार ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह नियुक्ति मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक ज़िम्मेदारी भी है। मैं संगठन के सिद्धांतों और दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए, झांसी जनपद में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करूंगा।” कई वरिष्ठ पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने भी उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।