पत्नी ने वैन ड्राइवर प्रेमी से मिल कर पति को नींद की गोली खिला कर सांप से कटवा कर मारा 

0
226

मेरठ। फोटो में मेरठ की दमिनी और अपने पति अतुल सिंह व बच्चे के साथ हैं। अतुल स्कूल के संचालक थे। अच्छा-खासा परिवार था। दामिनी ने ही इसे उजाड़ दिया तो सभी हतप्रभ रह गए।

दरअसल, दामिनी अपने स्कूल के वैन ड्राइवर के प्रेम में ऐसी मदहोश हो गई कि उसने अपने परिवार की खुशियों पर ही ग्रहण लगा दिया। दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अतुल को मारने की ऐसी साजिश रची की लोग हतप्रभ रह गए। उसने योजनाबद्ध तरीके से पति को पहले दूध में नींद की गोलियां देकर पिला दिया। पति के बेहोश हो जाने के बाद 2 बजे रात सपेरों को बुलाकर बिस्तर पर जहरीला करैत सांप डाल दिया। वह भी 1 नहीं बल्कि 4, ताकि बचने की कोई संभावना ही न रहे।

सांपों के दंश से बेहोशी में ही अतुल की मौत हो गई, लेकिन मामला खुल गया। दामिनी से कड़ाई से पूछताछ हुई तब उसने सब बता दिया। वैन ड्राइवर के साथ वह रहना चाहती थी, इसलिए सपेरों को 5 लाख रुपए देकर पति की हत्या करवा दी।

मेरठ पहले से ही एक मुस्कान और उसके नीले ड्रम के चलते चर्चित था, अब दामिनी ने उसकी चर्चा को आगे बढ़ा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here