मऊरानीपुर (झांसी)। साहू समाज सशक्तिकरण मिशन मऊरानीपुर जिला झांसी के तत्वावधान में कुंज बिहारी पैलेस गांधीगंज मऊरानीपुर में आयोजित मेधावी छात्र छात्रा अभिनंदन समारोह में यूपी बोर्ड 2026 की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा में मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के साहू समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को जिन्होंने 75% से ज्यादा अंक प्राप्त कर सफलता पाई है, उन्हें सम्मानित कर पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता महेश साहू अध्यक्ष साहू समाज टीकमगढ़ ने की। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मऊरानीपुर, विशिष्ट अतिथि प्रियंका-नितिन साहू पूर्व उपसभापति नगर निगम झांसी एवं मीरा-कमलेश साहू वेडिंग स्कवायर झांसी रहीं। कार्यक्रम में 26 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। समारोह में मिशन की ओर से प्रमाणपत्र, शील्ड, स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान झांसी से मीरा-कमलेश साहू वेडिंग स्क्वायर द्वारा 26 घड़ियां व चंद्रशेखर साहू एडवोकेट द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को एक एक पेन सेट भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में साहू समाज सशक्तिकरण मिशन के द्वारा साहू समाज मऊरानीपुर महिला मंडल का शपथ ग्रहण भी कराया गया। प्रारम्भ में मिशन के प्रबंधक जय प्रकाश साहू ने अतिथियों का स्वागत सम्मान करते हुए, मिशन के उद्देश्य के बारे में अवगत कराया गया। प्रारम्भ में जयप्रकाश के साथ विनोद साहू, ओम प्रकाश साहू, पवन साहू आदि टीम के सभी सदस्यों के द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार मिशन की पट्टीकाएं पहना कर तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
देर रात तक चले इस कार्यक्रम में लोगों ने बच्चों व अभिभावकों को ढेर सारी बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन मिशन के सदस्य प्रदीप साहू अध्यापक द्वारा किया गया।
समारोह में बुंदेलखंड के टीकमगढ़, नौगांव, जतारा, झांसी से भी काफी संख्या में गणमान्य उपस्थित हुए। इसमें झांसी से मुख्य रूप से स्नेही इम्पलांईज़ एसोसिएशन की टीम से गुरू प्रसाद साहू, गोपालचंद पचोवइया, इं. विकास साहू MCM, डा.आर सी साहू बिलगईयां, डॉ.एल सी साहू, मुन्नालाल (बिजली वाले), मुन्नालाल (ऑडिटर कमिश्नरी), रामदास साहू, जगदीश साहू शिक्षक के अतिरिक्त सुरेंद्र धमेले साहू, चंद्रशेखर साहू एडवोकेट, रामकुमार साहू वरिष्ठ पत्रकार, प्रमोद कुमार साहू (मोंठ वाले), अनिल कुमार साहू (मार्बल वाले) आदि उपस्थित रहे।














