झांसी। आरपीएफ स्टेशन पोस्ट पर तैनात उप निरीक्षक घनेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक हरपाल सिंह यादव हमराह आरक्षी रामनरेश कुशवाहा, महिला उप निरीक्षक राजकुमारी गुर्जर को गश्त के दौरान प्लेटफ ार्म नम्बर 02/03 पर 17 वर्षीय लड़का व 16 वर्षीय लड़की संदिग्धावस्था में दिखाई दिये। पूछताछ पर उन्होंने अपने नाम राजाकली पुत्री भूरा केवट व भूरा पुत्र चुनुबार निवासी ग्राम कम्हरिया थाना खन्ना जिला महोबा उ0प्र0 बताया। उन्होंने स्वीकारा कि उक्त दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं, किन्तु दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं। इसके कारण वह दोनों अपने-अपने घरों से भाग कर मुम्बई जा रहे हैं। वहां दोनों विवाह कर अपना अलग आशियाना बसाएंगे।
दोनों की प्रेम कहानी सुन कर उन्हें पोस्ट पर लाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु रेलवे चाइल्ड लाइन झांसी के सदस्य राखी यादव व ललित कुमार को सुपुर्द कर दिया गया।