झांसी। कारखाना मंडल के कर्मचारियों के हितों के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कारखाना मंडल अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा की अध्यक्षता और केंद्रीय अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य में यूएमआरकेएस की कारखाना मंडल की शाखा संख्या-3 का विधिवत गठन किया गया। इस नई शाखा का मुख्य उद्देश्य RCNK, CMLR, इलेक्ट्रिकल, लेखा, स्टोर और रेल स्प्रिंग कारखाना में कार्यरत कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा करना है।
कार्यक्रम का संचालन कारखाना मंडल मंत्री श्री दया निधि मिश्रा ने किया।
नवनिर्वाचित शाखा के पदाधिकारियों में लोकेश सिंह को शाखा अध्यक्ष, दीपक सोलंकी को शाखा सचिव, विकास तिवारी को कार्यकारी अध्यक्ष, मनोज यादव को कोषाध्यक्ष, शिवनारायण व दीपक साह को सहायक सचिव तथा मनमोहन सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है।
इनके अतिरिक्त, शैलेन्द्र, हरकिशन, देवातुल, संतोष रायकवार, और यश मिश्रा को कार्यसमिति सदस्य के रूप में नामित किया गया है, जो शाखा के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर कारखाना मंडल उपाध्यक्ष संतोष राठौर, शाखा उपाध्यक्ष रविनेश पटेल, शाखा सहायक सचिव संदीप दत्त, पंकज पांडे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नई पहल का स्वागत किया।