- कार्यस्थल पर जनसम्पर्क कर समस्याओं के निवारण के प्रयास का दिया आश्वासन
झांसी। भारतीय रेल मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिलीप कुमार चक्रवर्ती के नेतृत्व में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने रेल कर्मचारियों के कार्यस्थल पर जाकर उनकी समस्याओं को स्वयं देखा, सुना, जाना और बीआरएमएस/यूएमआरकेएस की विचारधारा व रेल कर्मचारियों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर इंजीनियरिंग कर्मचारियों ने ट्रैक मेंटेनर संवर्ग के केडर रिस्ट्रक्चरिंग का मुद्दा प्रमुखता से बताया। झांसी मंडल पर रिस्ट्रक्चरिंग लागू करने के लिए वरीयता सूची का प्रकाशन नहीं हुआ है। जिस कारण से केडर रिस्ट्रक्चरिंग का लाभ नहीं मिल पा रहा है जबकि कर्मचारी सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं। इंजीनियरिंग विभाग में ही समय-समय पर पदोन्नत हुए कर्मचारियों का वेतन निर्धारण नहीं किया जा रहा है। कार्यस्थल पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है, गेटों पर हैंडपंप खराब पड़े हैं, ललितपुर में रेलवे अस्पताल, टीआरडी डिपो इत्यादि जगहों पर वाटर कूलर खराब पड़े हुए हैं। झांसी ऐसी शेड, डीजल शेड, कारखाना, स्टोर, कार्य निरीक्षक कार्यालय, रेल परिचालन व वाणि’य विभाग के कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों की समस्याएं राष्ट्रीय संगठन मंत्री के समक्ष रखीं। यूएमआरकेएस झांसी मंडल के द्वारा रेल प्रशासन के साथ किए जा रहे पत्राचार की पूरी जानकारी भी राष्ट्रीय संगठन मंत्री को दी गई। कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु उन्होंने रेलवे महाप्रबंधक स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।
संगठन मंत्री ने बताया कि पीएलबी बोनस की सीलिंग लिमिट न्यूनतम वेतन के बराबर करने, ट्रैक मेंटेनर संवर्ग के कर्मचारियों को वित्तीय लाभ ग्रेड पे 4600 तक ले जाने, रनिंग कर्मचारियों का रनिंग भत्ता एवं कारखाना कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ता नई दरों से लागू करने के लिए लगातार रेलवे बोर्ड पर दबाव डाला जा रहा है। इसके अतिरिक्त ट्रेक मेंटेनर कर्मचारियों को साबुन तोलिया उपलब्ध कराना, आर्टिजन कर्मचारियों का वित्तीय उन्नयन 4800 ग्रेड पे तक करना, टेक्नीशियन 2 एवं टेक्नीशियन 1 को मर्ज करना, एनपीएस को रेलवे बोर्ड से समाप्त करने के लिए बीआरएमएस द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। भ्रमण उपरांत मंडल कार्यालय पर कार्यकारी अध्यक्ष अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने संगठन को मजबूत करने का मार्गदर्शन दिया और भविष्य में सभी चुनौतियों से संगठित होकर संघर्ष करने का आहवाहन किया। इस दौरान आरके शर्मा परिचालन अध्यक्ष, हेमंत कुमार विश्वकर्मा सहायक महामंत्री, अंकित श्रीवास्तव, हरिवंश पांडे, सत्यव्रत आर्य, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, संजीव वर्मा, अरविंद द्विवेदी, कपीस सिंह, मोहित रायकवार, शत्रुघन सिंह, रोहित कुमार, प्रमोद तिवारी, नीरज प्रजापति, संतोष राठौर, चंद्र प्रकाश राय, रोहित कुमार, सुनील अग्रवाल, एसके शर्मा, सुशील अग्रवाल, आशीष पांडे, पप्पू राम सहाय, धीरेंद्र कुशवाहा इत्यादि उपस्थित रहे। संचालन अरुण सिंह ने एवं आभार अतुल सक्सेना व नीरज शर्मा ने व्यक्त किया।