महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर झांसी रानी को दी श्रद्धांजलि
झांसी । वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस जयंती के अवसर पर द न्यू एरा पब्लिक स्कूल में बालिकाओं द्वारा रोप मल्लखम्भ पर शौर्य और साहस का परिचय देते हुए रोप मल्लखम्भ पर आकृतियां बनाईं। बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत हैरतअंगेज करतब में रानी लक्ष्मी बाई की वीर गाथा और उनके साहस की एक झलक देखने को मिली ।एमेच्योर मल्लखम्भ एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रवि प्रकाश परिहार ने बताया कि डॉक्टर वृंदावन लाल वर्मा द्वारा लिखित झांसी की रानी उपन्यास में मल्लखम्भ का वर्णन है यह भी कहा जाता है कि वह उस समय महारानी लक्ष्मीबाई स्वयं मल्लखम्भ किया करती थीं।
बुंदेलखंड की माटी पर रोप मल्लखम्भ और पोल मल्लखम्भ का प्रदर्शन धीरज वर्मा,सोनिया कुशवाहा ,आरवी सिंह ,ईश्वरी कुशवाहा, रेणुका वर्मा ,मोहिनी पाल ,शुभांशी कुशवाहा ,अनन्या कुशवाहा ,खुशी कुशवाहा ,सृष्टि राज ,पूर्वी कुशवाहा, अनंदिका वर्मा, हिमांशी प्रजापति ,रिया साहू ,जानवी गुप्ता ,दीपक कुशवाहा ,निशि ,लवली साहू ,कनक गायकवाड काजल आदि ने साहसिक प्रदर्शन किया ।
इस अवसर पर एमेच्योर मल्लखम्भ एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव सरावगी, सचिव रवि प्रकाश परिहार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पटेल, उपाध्यक्ष संजीव कुमार त्रिपाठी, सदस्य नगेंद्र वर्मा आदि ने महारानी लक्ष्मी बाई को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।