स्टेशन पर रेल यात्रियों के उड़ाये गये 7 कीमती मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार 

0
32

झांसी। थाना जीआरपी झांसी टीम द्वारा ट्रेनों/प्लेटफार्मो में चोरी करने वाला 01 शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 07 एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद (अनुमानित कीमत 01 लाख 10 हजार रुपये) कर लिए।

पुलिस अधीक्षक रेलवे, झांसी के निर्देशन में चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झांसी के पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा रेलवे स्टेशन झांसी के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित मन्दिर के पास से 01 शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया । तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के 07 एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किये गये।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम हेमन्त कुमार पुत्र हरदयाल अहिरवार निवासी ग्राम करारी खुर्द थाना चिरुला जिला दतिया म०प्र० है। यह शातिर चलती ट्रेनों/स्टेशनों से यात्रा कर रहे यात्रियों का मोबाइल फोन आदि चोरी कर उन्हें बेच कर मौज मस्ती में उड़ा देता था।

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली टीम में प्र0नि0 विवेक कुमार श्रीवास्तव, 30नि0 श्री शिवस्वरूप, हे0 का० आशुतोष तिवारी, का0 पुष्पेन्द्र पाल थाना जीआरपी झाँसी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here