झांसी | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने का एक अवसर है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लैंगिक समानता हासिल करने के संघर्ष को याद करने का भी अवसर होता है। महिलाओं के सशक्तिकरण और दृढ़ संकल्प की प्रतीक बनीं जनपद कि वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक सुधा सिंह ने अपनी काबिलियत का परचम लहराया है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद मणिकर्णिका झांसी के द्वारा जनपद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह को उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष डॉ स्वप्निल मोदी ने कहा कि यह सम्मान न केवल उनके उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण है, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रही हैं। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष रश्मि सक्सैना, डॉ. ऊषा सेन, महिला संयोजिका प्रतिभा चौबे, स्वाति सिंह आदि मौजूद रहीं।