झांसी। चिन्मय मिशन झांसी के ज्ञान यज्ञ में शुक्रवार को मुख्य प्रवचनकर्ता वेदाज्ञा स्वामिनी संयुक्तानंदा ने गीता के 12वें अध्याय में श्री कृष्ण अर्जुन संवाद में मन को अर्पण करने को कहा। उन्होंने कहा यदि न कर सको तो अभ्यास करो। अभ्यास से ही मन स्थिर हो भगवान में लगता है। यदि वो भी न हो पाए तो कर्म परायण बनो। वो भी न हो तो कर्म फल त्याग कर भगवत प्रेम से कर्म करो।
ज्ञान यज्ञ का दीप प्रज्ज्वलित पंडित जमुना प्रसाद बाजपाई, संतोष गैंडा, डीके गुप्ता, आर पी शर्मा, सविता साहू, शोभा अग्रवाल, पूर्व विधायक कृष्ण पाल राजपूत, सचिव ईo मुकेश गुप्ता, रजनी गुप्ता द्वारा किया गया।
गुरुदेव आरती में धर्मेंद्र, दीपक कपूर, रविन्द्र गौर, चंद्रा अरोड़ा, शीला गुप्ता, प्रेमलता अत्री, सुरेश चंद्र अत्री, गोपाल गोयल, नूपुर, कुसुम सेठ, कृष्णा सक्सेना, सुरेंद्र साहू आदि शामिल रहे।
इस ज्ञान अमृत का लाभ लेने हेतु आज 300 से अधिक साधकों के साथ आर पी गुप्ता, हरीश अग्रवाल, वीके सेठ, नूपुर, आशीष सक्सेना, आरके धवन, एस न मोर, प्रकाश गुप्ता, मेघना गुप्ता, एस एस गुप्ता, डॉ के के साहू, मनोहर लाल सिरोठिया आदि साधक उपस्थित रहे। प्रवचन उद्वोधन के पूर्ण होने पर सभी साधकों के लिए मधुर प्रसाद प्रायोजन चंदा अरोड़ा, डॉ पदमा गुलाटी द्वारा किया गया। चिन्मय मिशन सचिव ईo मुकेश गुप्ता ने सबका आभार व्यक्त किया।