झांसी। नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ के मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि NCRES झांसी मंडल के पूर्व मंडल सचिव भानू प्रताप सिंह चंदेल जिनको संवैधानिक प्रक्रिया के अंतर्गत सर्वसम्मति से निष्कासित कर दिया गया था और उनके द्वारा न्यायालय को भ्रमित करते हुये झूठे तथ्यों के आधार पर नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ के महामंत्री आर पी सिंह के ऊपर मुकदमा दायर किया गया था को न्यायालय पीठ ग्वालियर के द्वारा खारिज कर दिया गया है ।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 मे एन.सी.आर.ई.एस झांसी मंडल की मंडल कार्यकारिणी घोषित होने के उपरान्त पूर्व मंडल सचिव को संघ के संविधान के प्रावधानों के विरूद्व कार्य करने के कारण सर्वसम्मति से निष्काषित कर दिया गया था। उनके द्वारा न्यायालय को भ्रमित करते हुये झूठे तथ्यों के आधार पर नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ के महामंत्री आर पी सिंह के ऊपर 22 मार्च 25 को जिला जज ग्वालियर के समक्ष मुकदमा दायर किया गया था।
न्यायालय के द्वारा मामला गहनता पूर्वक संज्ञान में लेने पर यह स्पष्ट हो गया था कि मुकदमे को दाखिल करने के लिये झूठे प्रपत्रो का सहारा लिया गया था इसलिये इस मुकदमे को प्रथम दृष्ट्या ही खारिज कर दिया गया है। इस मामले में मंडल सचिव रामकुमार सिंह ने कहा कि यह जीत सत्य की जीत है । एन.सी.आर.ई.एस सदैव कर्मचारियों के हितों के लिये तत्पर्यता के साथ संघर्ष करता है। संघ के महामंत्री आर पी सिंह हमेशा प्रत्येक वर्ग एवं कर्मचारी हितों के लिये हर स्तर पर अपनी बात को अडिगता के साथ रखते हैं और हर वर्ग के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं।
मंडल सचिव रामकुमार सिंह ने बताया कि इस खबर से पूरे एन.सी.आर जोन मे खुशी को माहौल है और संघ के हर पदाधिकारी, डेलीगेट एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने महामंत्री आर पी सिंह को बधाई दी और अपनी जीत को हर्ष के साथ मनाया।