झांसी। जिला जनकल्याण महासमिति झाँसी के केंद्रीय अध्यक्ष डा. जितेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि 13 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे दीनदयाल उपाध्याय सभागार, झाँसी में आयोजित किया जा रहा है।
इस “विश्व कीर्तिमान सम्मान समारोह” में मनोज तिवारी, सांसद – पूर्वी दिल्ली, सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक एवं फिल्म अभिनेता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
अध्यक्षता झाँसी के सांसद अनुराग शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।
ज्ञात हो कि जिला जनकल्याण महासमिति झाँसी एवं रानी झाँसी फाउंडेशन झाँसी के संयुक्त तत्वावधान 15 अप्रैल को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता हेतु मात्र 6 घंटे में 1,28,000 लोगों के हस्ताक्षर संकलित कर एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया था। यह कीर्तिमान कई अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थाओं द्वारा प्रमाणित और उनकी रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया है। कार्यक्रम के दौरान इस विश्व रिकॉर्ड को औपचारिक रूप से समर्पित किया जाएगा एवं अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा।