मछली को पकड़ने तालाब में फेंके जाल में फंस कर शिकारी की मौत 

0
37

झांसी। बरुआसागर में रविवार को मछली पकड़ने गए शिकारी की तालाब में डूबने से शिकारी की मौत हो गई। उसका शव लगभग 16 घंटे बाद सोमवार सुबह 9 बजे उसी जाल में फंसा मिला जो मछली पकड़ने फेंका गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

मृतक का नाम सुनील रायकवार (31) पुत्र पप्पू रायकवार था। वह बरुआसागर के अयोध्या की टोरिया मोहल्ले का रहने वाला था। मृतक के चचेरे भाई भगवत रायकवार ने बताया- मेरा चाचा का बेटा सुनील तालाब-नदियों से मछली पकड़कर बेचता था। रविवार शाम को वह मछली पकड़ने तालाब पर गया था। वहां पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। सुनील तैरना जानता था, लेकिन तालाब के जाल में फंसने से वह बाहर नहीं निकल पाया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

जब रात को वह घर नहीं आया तो तलाश शुरू की। उसे आखरी बार तालाब के पास देखा गया था। सोमवार सुबह गोताखोर बुलाकर तलाश शुरू की गई। लगभग 9 बजे पानी के अंदर से सुनील का शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

सुनील की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सुनील की शादी हो चुकी थी। लेकिन शादी के दो साल बाद ही उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। फिर दोनों के बीच तालाक हो गया था। सुनील अपने माता-पिता के साथ रहता था। उससे छोटा एक भाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here