झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि गाड़ी संख्या 01821/01822 अनारक्षित मेमो स्पेशल वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ललितपुर को प्रायोगिक तौर पर अगले तीन माह हेतु (दिनांक: 05.08.2025 से 05.11.2025 तक) 08 कार मेमू रैक के साथ संचालित किया जा रहा है I यह संचालन दिनांक 05.08.2025 से प्रभावि होगा I नए मेमू रैक के साथ संचालन समय सारणी निम्न अनुसार रहेगी I
गाड़ी संख्या 01821 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से समय 20:40 बजे प्रस्थान कर, निवाड़ी स्टेशन पर 21:07-21:09 बजे ठहराव लेगी, मऊरानीपुर स्टेशन पर 21:55-2157 बजे, बेलाताल स्टेशन पर 22:41-2243 बजे, कुलपहाड़ स्टेशन पर 22:53-22:55 बजे, महोबा स्टेशन पर 23:25-23:40 बजे, सिंहपुर डुमरा स्टेशन पर 00:08-00:10 बजे, खजुराहो स्टेशन पर 00:50-01:05 बजे, दूरियां गंज स्टेशन पर 01:19- 01:21 बजे, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर पर 01:37-01:39 बजे, ईशा नगर स्टेशन पर 02:00-02:02 बजे, खरगापुर स्टेशन पर 02:20-02:22 बजे, सरकनपुर स्टेशन पर 02:35-02:37 बजे, टीकमगढ़ स्टेशन पर 03:07-03:09 बजे, उदयपुरा स्टेशन पर 03:25-03:27 बजे, बिरारी स्टेशन पर 04:20-04:30 बजे ठहराव लेते हुए ललितपुर स्टेशन समय 04:55 बजे पहुचेगी I
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01822 ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू ललितपुर से समय 5:10 बजे प्रस्थान कर बिरारी स्टेशन पर 5:25-05:27 बजे, उदयपुरा स्टेशन पर 5:40-5:42 बजे, टीकमगढ़ स्टेशन पर 5:58-6:00 बजे, सर्कनपुर स्टेशन पर 6:18-6:20 बजे, खरगापुर स्टेशन पर 6:33-6:35 बजे, ईशानगर स्टेशन पर 06:53-06:55 बजे, छतरपुर स्टेशन पर 7:30-7:32 बजे, दूरियांगंज स्टेशन पर 08:03-08:05 बजे, खजुराहो स्टेशन पर 8:30-8:45 बजे, सिंहपुर डुमरा स्टेशन पर 09:11-09:13 बजे, महोबा स्टेशन पर 10:00-10:15 बजे, कुलपहाड़ स्टेशन पर 10:32-10:34 बजे, बेलाताल स्टेशन पर 10:40 10:42 बजे, हरपालपुर स्टेशन पर 11:03-11:05 बजे, मऊरानीपुर स्टेशन पर 12:12-12:02 बजे, निवाड़ी स्टेशन पर 12:55-12:57 बजे ठहराव लेते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन 14:25 पर पहुंचेगी I