ग्वालियर। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ झांसी मंडल की मण्डलीय कार्य समिति की बैठक ग्वालियर में सतीश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता, विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ झांसी के मुख्य आतिथ्य और जोनल संयुक्त महामंत्री एम आर चौबे, बंशी बदन झा एवं निर्भय सिंह की देख रेख में सम्पन्न हुई।
बैठक में मंडल मंत्री ए के शुक्ला ने संगठन की गतिविधियों और कोषाध्यक्ष ने आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। कार्यकर्ताओं को चंद्र कांत चतुर्वेदी, डी के श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, ए के शुक्ला, बंशी बदन झा एम आर चौबे ने संबोधित कर कहा कि नए कर्मचारियों को संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ कर सदस्यता बढ़ाने, नई शाखाओं का गठन करने और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। नए श्रम कानूनों और आठवें वेतन आयोग के लिए भारतीय मजदूर संघ/भारतीय रेलवे मजदूर संघ के प्रयास जारी हैं.। रेल पर हुए मान्यता के चुनाव में भारतीय रेलवे मजदूर संघ को पूरे देश में कर्मचारियों ने मत और समर्थन दिया इस कारण भारतीय रेलवे मजदूर संघ को नई दिल्ली स्टेशन पर कार्यालय रेल प्रशासन ने उपलब्ध कराया है जहां से रेल कर्मचारियों की समस्याओं के निदान में गति आएगी । मंडल कार्य समिति में रिक्त पदों को भरने के लिए विचार किया गया।
बैठक में के एन गुप्ता, डी के श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, अवधेश सक्सेना पी के गुबरेले, अंकित श्रीवास्तव, मनीष बाजपेई, दिलीप कुमार, सी पी शर्मा, सुनील गुप्ता, अरविंद शर्मा, आर डी मीना, सेतुबंध मीना, राजेंद्र राय, अमित झा, अजय कुमार तिवारी, मनोज गुप्ता, सुरेन्द्र साहू, ओम प्रकाश सूर्यवंशी, रूप सिंह मीना, आर डी मीना, तेज पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का संचालन आर के ठाकुरानी ने और आभार सतीश गुप्ता ने व्यक्त किया।