Oplus_16908288

झांसी। सावन का अंतिम सोमवार पर राष्ट्रभक्त संगठन एवं हिंदू समन्वय मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजारिया के नेतृत्व में विशाल समरसता जलाभिषेक यात्रा निकाली जिसको मडिया महादेव मंदिर शहीद पार्क से प्रारंभ कर मरकाजी मस्जिद सैयां गेट से होकर ओरछा गेट रतन का बैग कसाई मंडी पर समाप्त हुई।

यात्रा में शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। पार्षद सुनील नेनवानी, प्रदीप खटीक एवं ओरछा गेट व्यापार मंडल के द्वारा भी यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी की संख्या में महिलाएं सर पर मंगल कलश रख कर चल रही थीं। युवाओं की टोलियां भी धार्मिक धुन पर नृत्य करते हुए चल रही थीं। यात्रा मंदिर पहुंचकर जिला अभिषेक कार्यक्रम विधि विधान से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ग्वालियर से मानव अधिकार सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएल शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, राष्ट्रीय समन्वय कृपाशंकर अवस्थी ने रुद्राभिषेक में संकल्प लिया गया कि जिस तरह से मडिया महादेव मंदिर को मुक्त कर जीर्णोद्धार कराया गया है इस तरह से शिवालय का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा। संगठन के पदाधिकारी अर्पित शर्मा, छोटू कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, अमर अर्जुन, किशोर तिवारी आदि उपस्थित रहे। अंत में पंकज गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।