अवधेश सक्सेना अध्यक्ष, एस के शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष व भानु चंदेल और डी के श्रीवास्तव उपाध्यक्ष बने 

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ झांसी मंडल की मण्डलीय कार्य समिति की बैठक में सर्वसम्मति से रिक्त पदों के सापेक्ष कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का काॅआपशन किया गया है । अवधेश सक्सेना ऐ सी पी एस ग्वालियर को मंडल अध्यक्ष, एसके शर्मा को कार्यकारी मंडल अध्यक्ष, भानु प्रताप सिंह चंदेल और डी के श्रीवास्तव को मंडल उपाध्यक्ष, मनीष बाजपेई और तेजपाल सिंह को सहायक मंडल मंत्री नीरज श्रीवास्तव, अरविंद कुमार शर्मा, दिलीप कुमार, अंकित श्रीवास्तव, निशांत वैद्य, और सतीश कुमार गुप्ता को कार्यसमिति सदस्य नामित किया गया है।

उपरोक्त पदाधिकारीयों के कोआपशन का पत्र महामंत्री रूपम पाण्डे ने जारी कर सभी संबंधित रेल अधिकारियों को सूचना दी है। नव नियुक्त पदाधिकारियों को विभाग प्रमुख चंद्र कांत चतुर्वेदी, अध्यक्ष हेमन्त विश्वकर्मा, महामंत्री रूपम पाण्डे, संगठन मंत्री ए के शुक्ला, राजेश ठाकुरानी, प्रेम कुमार गुबरेले,संजीव वर्मा, दयानिधि मिश्रा, यक्षेश सैनोरिया, के ऐन गुप्ता, एम आर चौबे, बंशी बदन झा, सी पी शर्मा, कुलदीप नायक, भानु पांडे, राजेंद्र राय , सुनील गुप्ता, गौरव शर्मा, संतोष राठौर, रवि अग्निहोत्री आदि ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की सदस्यता बढ़ाने में रेल कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है,। संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए प्रयास कर अपनी पैठ बनाने के लिए सतत रूप से सक्रिय है।