झांसी। पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेलवे परिक्षेत्र प्रयागराज सुधा सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक, रेलवे झाँसी की उपस्थिति में जी०आर०पी० लाइन झांसी का भ्रमण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया। पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। जी०आर०पी० पुलिस लाइन में नवनिर्मित फैब्रीकेटेड आरक्षी बैरक, सभागार कक्ष व मनोरंजन कक्ष का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

भ्रमण कार्यक्रम के अनुरुप थाना जीआरपी झाँसी पर सलामी गार्द का निरीक्षण किया, थाना कार्यालय में कार्यलेख पर उपस्थित कर्मचारीगणों से अपराध, अभिलेख, मालखाना/शस्त्रागार आदि की जानकारी कर थाना प्रांगण में बैरक, भोजनालय, उ0नि0 क्लब, सीसी टीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि की भ्रमण कर साफ-सफाई रखने हेतु निर्देश दिये गए। उ0नि0 गणों की लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी कर विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु बताया गया तथा उपस्थित कर्मचारी गणों का सैनिक सम्मेलन करके उनकी समस्याओं आदि के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी को निर्देशित किया गया।

तत्पश्चात डीआईजी द्वारा पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी के कार्यालय का निरीक्षण/भ्रमण कर समस्त शाखाओं में उनके शाखा प्रभारियों से वार्ता कर कार्य आदि की जानकारी ली गयी तथा परिसर को साफ सुथरा रखने हेतु निर्देशित किया गया।