झांसी। एनसीआरएमयू (NCRMU) के मंडल मंत्री कॉ. अमर सिंह यादव और मंडल अध्यक्ष कॉ. भावेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रही शाखा संख्या 02 झांसी की प्रबंध समिति की बैठक 23 अगस्त को C&W सिक लाईन, ROH, मशीन शॉप और गुड्स यार्ड में हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं को सीधे सुनना और संगठनात्मक मजबूती पर विचार-विमर्श करना था।
बैठक में शाखा सचिव दीपक शिंदे, शाखा अध्यक्ष लालता प्रसाद साहू, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह, और अन्य प्रमुख पदाधिकारी जैसे उपाध्यक्ष राकेश सिंह, केशव कुमार, मनोज कुमार यादव, संयुक्त सचिव मोहम्मद शरीफ, सहायक सचिव भरत चौरसिया, मनोज कुमार यादव (जेई ELM), रामचरण प्रजापति और कोषाध्यक्ष अमर सिंह मीना उपस्थित रहे। इनके अलावा, सक्रिय सदस्य मुलायम सिंह यादव, योगेश वर्मा, राम सेवक, कृष्ण पाल, और दीपक यादव भी मौजूद थे।
बैठक में कर्मचारियों से सीधा संवाद किया गया। इसमें यूनियन पदाधिकारियों ने C&W सिक लाईन और ROH के कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस पहल से यूनियन ने कर्मचारियों के साथ अपने जुड़ाव और संवाद को प्राथमिकता दी, जिससे आपसी विश्वास और समझ को बढ़ावा मिला। बैठक के दौरान कई नए कर्मचारियों ने एनसीआरएमयू के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता फॉर्म भरे।
यह बैठक विशेष रूप से महत्वपूर्ण थी क्योंकि इसने पैसेंजर यार्ड के कर्मचारियों के साथ सीधे संवाद का अवसर प्रदान किया, उनकी समस्याओं को सुना और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रभावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।













