₹38,103.61 मूल्य की चोरी की रेलवे संपत्ति बरामद
प्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज द्वारा प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मीणा के निर्देशन एवं उप निरीक्षक नितिन कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन “रेल सुरक्षा” के अंतर्गत प्रभावी गश्त एवं निगरानी के दौरान रेलवे संपत्ति (रेल कोच के अंडर फ्रेम वायर) की चोरी करने तथा चोरी की रेलवे संपत्ति खरीदने-बेचने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 01 अभियुक्त, 01 बाल अपचारी एवं 01 रिसीवर (कबाड़ी) को गिरफ्तार/अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सैफ खान उर्फ लम्बू निवासी गढ़ी सराय, थाना शाहगंज, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। चोरी की रेलवे संपत्ति खरीदने वाले रिसीवर (कबाड़ी) अनीश अहमद (उम्र 52 वर्ष), निवासी थाना अतरसुइया, जनपद प्रयागराज को भी गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई के दौरान पूर्व में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 12/26, 13/26 तथा दिनांक 29.07.2026 को पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 14/26 से संबंधित रेल कोच के अंडर फ्रेम वायर बरामद किए गए। बरामद चोरित रेलवे संपत्ति का कुल मूल्य ₹38,103.61 (अड़तीस हजार एक सौ तीन रुपये इकसठ पैसे मात्र) है।
विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्तों एवं बाल अपचारी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से दोनों वयस्क अभियुक्तों को जिला कारागार तथा बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक नितिन कुमार, उप निरीक्षक कार्तिक मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक विजय सिंह हमराह स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।














