झांसी। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध भारतीय रेलवे मजदूर संघ की इकाई उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ झांसी मंडल की लोको रनिंग शाखा एवं यूथ विंग शाखा के गठन का पत्र महामंत्री रूपम पांडेय द्वारा प्रसारित किया गया।
इसमें लोको रनिंग शाखा में अध्यक्ष -अच्छे लाल प्रजापति, कार्यकारी अध्यक्ष राम अवतार मीना, उपाध्यक्ष बी पी पांडे, तेजेन्द्र सिंह, मनीष मिश्रा , सचिव अश्विनी गोस्वामी, संयुक्त सचिव के के राठौर, क्रांति देवी, सैयद इरफान अली, संगठन सचिव अमरजीत सिंह भोगल तथा कोषाध्यक्ष शुशील कुमार चौधरी तथा कार्यसमिति सदस्य रामजी द्विवेदी, कमलेश कुमार, मानसिंह मीना, चन्द्रशेखर गंगेले, प्रियरंजन कुमार, रमेश पठारिया, हेमन्त मुखरैय्या, विवेक सक्सेना, संकेत अग्रवाल को बनाया गया।
यूथ विंग में अध्यक्ष धीरज पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज रायकवार, उपाध्यक्ष कौशल्या देवी, आशीष निरंजन, विजय वर्मा, सचिव सतीश जोशी, संयुक्त सचिव भारती श्रीवास्तव, आमिर खान,अजीत कुमार, संगठन सचिव दीपक सेन, कोषाध्यक्ष रवि शाक्या तथा कार्यसमिति सदस्य जलज कुशवाहा, मोहित बुधौलिया, हरि पांचाल, विकास बाजपेई,अमरदेव, माधुरी दीक्षित, किरन राजा, अनिल पांडेय, सुनील सिंह सेंगर, शुभम् चतुर्वेदी को बनाया गया।
इस अवसर पर जोनल अध्यक्ष हेमंत कुमार विश्वकर्मा, मंडल सचिव ए के शुक्ला एवं मंडल संयोजक भानु प्रताप सिंह चंदेल द्वारा नवगठित लोको रनिंग शाखा के समस्त पदाधिकारियों को अपनी नयी जिम्मेदारियों के सही ढंग से निर्वहन करने और रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं को समय पर उचित ढंग से प्रशासन के समक्ष उठाने के लिए शुभकामनाएं दीं।