झांसी में गूंजे ‘संत रविदास’ के जयकारे
झांसी। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली काशी (वाराणसी) से निकली ‘कलश एवं रथ यात्रा’ का झांसी जिले की सीमा में प्रवेश करने पर श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। यह यात्रा सेमरी टोल प्लाजा (चिरगांव) पहुंची, जहां विशाल जनसमूह ने भारत माता और संत रविदास जी के जयकारों के साथ कलश का पूजन और अभिनंदन किया।
अभियान के संयोजक संतराम पेंटर ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संत रविदास की अमर वाणी और विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर समाज में सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि काशी की पावन धरा की मिट्टी से परिपूर्ण यह पवित्र कलश झांसी के घर-घर तक पहुंचेगा और लोगों को संत जी के संदेशों से जोड़ेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा “संत रविदास जी ने जात-पात के भेदभाव को मिटाकर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का अतुलनीय कार्य किया। उनका सपना था कि समाज में कोई भी व्यक्ति दुखी न रहे और सभी मिलकर रहें। भाजपा कार्यकर्ता उनके इसी कल्याणकारी संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
विभिन्न मार्गों से गुजरकर तालपुरा मंदिर में हुई कलश स्थापना
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा ने सेमरी टोल प्लाजा से झांसी महानगर में प्रवेश किया। इस अवसर पर विधायक बबीना राजीव सिंह परीक्षा , पवन गौतम जिला पंचायत अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा एवं मंडल टोली उपस्थित रही ,इसके पश्चात: मैथिलीशरण गुप्त पार्क (चिरगांव), परशुराम चौक (चिरगांव), भांडेर चुंगी (चिरगांव), बड़ा गांव बस स्टैंड, रानी लक्ष्मीबाई तिराहा, (मेडिकल बाईपास), मेडिकल गेट नंबर एक, यूनिवर्सिटी गेट, डॉ. आंबेडकर चौराहा, इन सभी प्रमुख स्थानों से होते हुए यात्रा संत रविदास मंदिर (तालपुरा) पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान के साथ पवित्र कलश की स्थापना की गई।
मंचासीन अतिथियों ने किया शुभारंभ
कलश स्थापना के उपरांत संत रविदास मंदिर परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, विधायक बबीना राजीव सिंह परीक्षा,महापौर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी रमा निरंजन,पवन गौतम जिलापंचायत अध्यक्ष, राजकंतेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य ,संतोष सोनी कार्यक्रम संयोजक संतराम पेंटर एवं सह-संयोजक अनुराग अहिरवार,संतोष सोनी पूर्व जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग अहिरवार द्वारा किया गया।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं की उपस्थिति सह-संयोजक पुष्पेंद्र चौहान, सुनील विश्वकर्मा, जिला महामंत्री विकास कुशवाहा, अरविंद राजपूत, संजीव अग्रवाल (लाला), मीनू राजावत, देवी मंजु लता ,ममता साहू, अभिषेक जैन, कपिल बिरसेनिया, मीनू राजावत, विनीत खटीक,अंकित राजा यादव , बिरजू कुशवाहा मंडल अध्यक्ष चिरगांव, धर्मेंद्र अहिरवार मंडल अध्यक्ष बड़ागांव,अनुज सरवरिया ,अरविंद अहिरवार ,सौरभ पाठक ,रिंकू दांगी,मानवेंद्र राजपूत , बैकुंठ नारायण श्रीवास्तव,रूबी राजपूत,वंदना मिश्रा ,नीलम राजपूत कारगुआ,रुक्मणी अहिरवार ,रजनी राजपूत, प्रियांशु डे, मोहित पोरवाल, चेतन ओझा, हेमंत पांचाल,सुरेंद्र पाल , रंजीत साहू, अवतार खटीक ,अनूप करौसिया ,सुंदर सिंह चावला, दयाराम भारती ,विजय सजावट, राजू बाबा, बैजनाथ अहिरवार, कविता शर्मा ,प्रतिमा कुलकर्णी ,ममता चौरसिया ,सीमा शर्मा ,श्वेता पाराशर,नूपुर पाठक ,कुसुम कुशवाहा,नीता माहौर ,किरण गौतम ,पूनम नामदेव ,कविता ,पूजा नीलम, रामेश्वर अहिरवार लखपत राम चौधरी प्रकाश भारती मुन्नालाल सेठ, जयराज सरसैया , हरगोविंद कौशल किशोर ,अजय अहिरवार, छैला अहिरवार ,पूनम अहिरवार ,राशि अहिरवार ,फूलवती अहिरवार ,रानी अहिरवार ,ज्योति अहिरवार , पिंकी अहिरवार ,कला अहिरवार सहित सैकड़ों स्थानीय श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।














