• एक माह पूर्व स्थानांतरित 20 कर्मियों के तबादले हुए थे निरस्त
    झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मण्डल के पूर्व वरिष्ठ मण्डल वाणि’य प्रबन्धक (सीनियर डीसीएम) की संस्तुति से झांसी मण्डल के वाणि’य विभाग के बीस कर्मचारियों के स्थानांतरण की सूची पर लगा ग्रहण छंट गया है। इस सूची को आंशिक संशोधन के बाद आज पुन: जारी कर दिया गया है। एक माह बाद दूसरी सूची के जारी होने पर एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया ह।
    गौरतलब है कि लगभग एक माह पूर्व तत्कालीन सीनियर डीसीएम की संस्तुति से वणि’य विभाग के कर्मचारियों के स्थानांतरण की सूची जारी होने पर सवालों के घेरे में आ गयी थी। दरअसल, सीनियर डीसीएम विपिन कुमार सिंह का एक मई को स्थानांतरण हो चुका था, किन्तु उन्होंने 9 मई को अपना प्रभार सौंपा था। इसके पहले अचानक वाणि’य विभाग के बीस कर्मचारियों के स्थानांतरण की जारी हुई सूची सवालों के घेरे मेंं आ गयी थी। इसकी गूंज इलाहाबाद में होने पर महाप्रबन्धक उमरे द्वारा इसे संज्ञान में लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देश के परिणाम इस सूची के क्रियान्वयन रोक लगाते हुए सूची में स्थानांतरित कर्मचारियों को अपने पूर्व तैनाती स्थल पर कार्य मुक्त नहीं होने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। सूची को रदद होने से उन कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है जिन्होंने जोड़-तोड़ करके अपने स्थानांतरण मनचाहे स्थान पर करवाए थे।
    इसके बाद स्थानांतरित कर्मचारियों की उम्मीद नहीं टूटी थी। उम्मीद के मुताबिक आज पुरानी स्थानांतरण सूची आंशिक संशोधनों केसाथ जारी कर दी गयी। इस सूची के प्रकाश मेें आने पर एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, किन्तु उन कर्मचारियों ने राहत महसूस की है, जिन्होंने मनचाही जगह स्थानांतरण के प्रयास किए थे।