एनसीसी कैडेट्स ने नशा मुक्त अभियान चलाया

0
44

झांसी। आर्य कन्या स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय झाँसी की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ स्वाती भदौरिया के मार्गदर्शन में प्रोफसर डॉ कल्पना निरंजन की उपस्थिति में एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ शारदा सिंह के साथ एनसीसी कैडेट्स द्वारा भारत देश को नशा से मुक्त करने के लिए नशा मुक्त अभियान चलाया गया l

सभी कैडेट्स ने नशीले पदार्थो के सेवन के बुरे प्रभावों से बचाव और नशीले पदार्थो से हो रहे स्वास्थ्य पर बुरे प्रभावों को पोस्टर पर पेंटिंग की तथा नशा करने के बाद होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान को भी चित्रित किया l इन सभी पोस्टर्स के साथ कैडेट्स ने महविद्यालय से चलकर मादक पदार्थो की बिक्री करने वाली दुकानों तक मार्च पास्ट कर दुकानों पर नशीले पदार्थो की विक्री पर रोक लगाने के लिए सचेत किया l जिससे समाज मे युवाओं को बुरी आदतों से बचाया जा सके l

सभी कैडेट्स ने स्वयं भी नशा न करने की शपथ ली एवं समाज मे भी लोगो को भी नशा न करने के लिए जागरूक करने का प्रण लिया आज सभी कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट डॉ शारदा सिंह के साथ भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे “विकसित भारत संकल्प अभियान ” कार्यक्रम मे भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here