झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा सोमवार को झाँसी मंडल के दो कर्मचारियों को सतर्कता, सजगता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु संरक्षा प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रेल संचालन के दौरान अनियमितताओं को भांपते हुए त्वरित कार्यवाही कर रेल संचालन को संरक्षित करने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में इन कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही। इनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रत्येक कर्मचारी को ₹1000/- का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

/सम्मानित कर्मचारियों के नाम निम्न है*

1. मनोज कुमार पटेल, काँटेवाल (ए), बाँदा
2. प्रीतम पाराशर, ट्रैकमैन-III, बाँदा

मंडल रेल प्रबंधक ने दोनों कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता एवं सजगता पूर्वक कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।